तिलस्वां।हर वर्ष की भांति सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेला 15 फ़रवरी से शुरू होगा ।पवित्र कुंड व ऐरू नदी के घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे । विकास अधिकारी अशेष शर्मा बिजोलियाँ, तहसीलदार ललित डिडवानिया, सी आई स्वागत पांड्या,कास्या डॉक्टर बुद्धि प्रकाश मीणा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश अहीर, पंचायत प्रशासक कैलाश रेगर, pwd, विधुत विभाग सहित प्रशासन ने पुरे मैला ग्राउंड सहित कुंड की पाल मंदिर दर्शन के लिए आने जाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस बार मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश द्वार अहीर समाज दरवाज़ा से आने के लिए रास्ता रखने की सहमति बनी वहीं पूर्व की ओर शिवचौक की तरह बहार के लिए निकासी रहेगी। प्रसाद की दुकान व अन्य फूलमाला इत्यादि को कुंड की पाल पर व्यवस्थित लगाने को कहा। साथ यहां आने वाले साधु महात्मा के लिए कुंड की पाल व्यवस्था की जाएंगी। उपखंड अधिकारी ने बताया की इस बार मैले लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएंगी। मैले में कोई अपिर्य घटना के लेकर समक्ष अधिकारियो निपटने को लेकर कहा। मैला मजिस्ट्रेट उपखंड अधिकारी अजीत सिंह , तहसीलदार ललित डिडवानिया , विकास अधिकारी अशेष शर्मा , अतिरिक्त विकास अधिकारी रामेश्वर लाल बैरवा , गिरदावर संजय पाराशर , सार्वजनिक निर्माण विभाग जे इ न कनिष्ठ अभियंता नरेन्द्र धाकड़ , कास्यां चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल आदि उपस्थित रहे ।