नीमच। भारत की आत्मा गांवों में बसती है। अब बिजली के मामले में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर है। सिंचाई के लिए 10 घण्टे और घरों में 24 घण्टे बिजली मिल रही है। ग्रिड लगने से बिजली की पर्याप्त व्यवस्था होगी। शीघ्र ही नए बिजली कनेक्शन 5 रूपए में मिलेंगे। प्रदेश सरकार खेत सडक योजना बना रही है, जिससे किसान को खेत तक जाने के लिए सडक बनाई जाएगी। उक्त आशय के उद्गार नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने ग्राम डांसिया में 1 करोड 69 लाख की लागत से बनने वाले नवीन विद्युत ग्रिड के भूमिपूजन के अवसर कहीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार चाहती है कि किसान समृद्ध बने, किसानों की आयु दोगुनी हो। पं.अटलबिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोडने की योजना बनाई थी। अब किसान 3 फसलें ले रहा है। पानी, सडक, खाद और बिजली की भरपूर व्यवस्था है। पहले बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन अब 24 घण्टे बिजली घरों में मिल रही है वहीं 10 घण्टे सिंचाई के लिए मिल रही है। श्री परिहार ने किसानों को परम्परागत खेती के साथ साथ औशधिमूलक फसलें लेने और पशुपालन के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गाय, भैंस और बकरी पालन के लिए सब्सिडी दे रही है। जी राम जी योजना देश में लागू हो गई है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 लाख 51 करोड का बजट रखा है। अब गांव के लोग, पंच, सरपंच बैठकर विकास की योजनाएं बनाएंगे। गांवों को समृद्ध बनाने के लिए कुटीर उद्योग खोले जाएंगे। नवीन उद्योग और सोलर प्लांट लगाने के लिए अनेकों योजनाएं प्रदेश सरकार चला रही हैं। समस्या से समाधान योजना के तहत लडकियों के ड्रायविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। जाजू कॉलेज में स्टेडियम निर्माण के लिए राशि आ गई है। डूंगलावदा से भाटखेडा सडक बन रही है एवं नीमच से गांधीसागर फोरलेन सडक की डीपीआर मंजूर हो गई है। अब नीमच विधानसभा की तस्वीर बदल गई है। नवीन कृशि मण्डी, मेडिकल कॉलेज, नवीन न्यायालय भवन, जिला पंचायत भवन, कलेक्ट्रेट भवन, पायलेट ट्रेनिंग सेन्टर, झांझरवाडा औद्योगिक क्षेत्र बनाए हैं। ग्वाल और कराडिया महाराज में 2 औद्योगिक क्षेत्र मंजूर किए हैं। नीमच विधानसभा की 68 पंचायतों में डोम के लिए 15-15 लाख की राशि दी है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, निलेश पाटीदार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता धाकड़, भाजपा जिला मंत्री श्रीमति किरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा अनिल शर्मा, महामंत्री राजेंद्रसिंह तंवर, जनपद सदस्य वासुदेव मेघवाल, रतन मालावत, मेहरसिंह जाट, मोहन नागदा, राजीव गरासिया, कमल नागदा, कमलसिंह शक्तावत, ओमसिंह हाड़ा, म.प्र.वी.म.के ओ.पी.सेन सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत अडमलिया के नागरिक उपस्थित रहे।