सिंगोली(निरंजन शर्मा )।नगर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों द्वारा पांच दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 फरवरी को विनायक स्थापना के साथ ही पांच दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई जिसके अंतर्गत 11 फरवरी को प्रात 10-15 बजे तहसील कार्यालय के बाहर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने सजोड़े विधि विधान पूर्वक विनायक स्थापना की गई आगे दिनांक 12 फरवरी को रात्रि 7 बजे से तहसील कार्यालय के बाहर भव्य संध्या दिनांक 13 फरवरी रात्रि 7 बजे हल्दी- मेंहदी कार्यक्रम दिनांक 14 फरवरी नंदीश्वर महादेव से प्रातः 11-15 बजे मंगल कलश निकलेगे जो नगर भ्रमण कर तहसील कार्यालय के बाहर शिव मंदिर पर पहुंचेगे जहां प्रसाद वितरण किया जाएगा दिनांक 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में विशाल शाही सवारी के साथ भूत-भावन भूतेश्वर नाथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे शाही सवारी मे हजारो भक्तो का रैला होगा साथ ही नगर का प्रसिद्ध सांवरिया अनिल बेन्ड,नासिक के ढ़ोल, भटिंडा बेंन्ड,शाही हाथी अनेक झांकियां,बाबा खाटु श्याम का सुन्दर दरबार, अघोरी पार्टी,मस्का बेंड,एल ई डी वाल से लाइव, स्पेशल डीजे, नाचने वाले घोड़े, दिनेश ढ़ोल, भव्य आतिशबाजी,ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा,शाही बग्घी,बजरंग व्यायाम शाला का अखाड़ा, सहित अनेक आकर्षण के केंद्र शाही सवारी मे रहेगे। शाही सवारी भूतेश्वर महादेव मंदिर से चलकर तहसील कार्यालय के बाहर स्थित शिव मंदिर पहूंचेगी यहां भव्य पंडाल में शिव पार्वती का विवाह होगा विवाह पश्चात बाबा भोलेनाथ मां आदी शक्ति पार्वती को साथ लेकर शाही सवारी के साथ नंदीश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगे जहां महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। *शाही सवारी के दौरान भक्तो के लिए अनेक स्थानों पर अल्पाहार की रहेगी व्यवस्था* नगर में निकलने वाली शाही सवारी के दौरान भक्तो के लिए अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।