नीमच ।सेवा भारती जिला नीमच के सहयोग से स्वर्गीय श्रेयांश पटेल की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 11 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे ग्वालटोली बालाजी मंदिर के पीछे बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर सुनील पटेल ने स्वर्गीय श्रेयांश पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रेयांश अत्यंत संस्कारी, सेवा भाव से परिपूर्ण एवं सभी की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाला बालक था स्वच्छता पर विशेस प्रकाश डालते हुए उसके महत्व को समजाया स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अब्दुल हमीद रहमान एवं डॉक्टर संदीप शर्मा इंद्रानगर द्वारा सर्दी-खांसी, बुखार, सिरदर्द, कमर दर्द, त्वचा रोग (एग्ज़िमा), पैरों की समस्या सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती की उपाध्यक्ष अलका गोयल, सचिव सुनील पटेल, और ज्योति पटेल महिला समन्वय शाखा की जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमानी समाजसेवी पारस जी जैन कलकत्तावाले विजय नर्वले सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लक्ष्मी प्रेमानी ने सेवा कार्य हेतु पटेल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल परिवार ने अपने इस दुख के क्षण को मानव सेवा के लिए समर्पित किया इस इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पण के साथ किया गया।