नीमच। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डासियॉं में 1.69 करोड की लागत से बनने वाले एसएसटीडी योजना अन्तर्गत नवीन 33/11 केवी 3.15 एमवीए उपकेन्द्र का भूमिपूजन आज सांसद सुधीर गुप्ता के विशिश्ट आतिथ्य, विधायक दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, जनपद पंचायत नीमच अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर, भाजपा भादवामाता मण्डल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, जनपद पंचायत सदस्य वासुदेव मेघवाल, ग्राम पंचायत अडमालिया सरपंच शांतिलाल कछावा के विशेश आतिथ्य में दोप. 1 बजे सम्पन्न होगा।