नीमच। श्री शक्ति नगर विस्तार में नव निर्मित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पंच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारभ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। बडी़ संख्या में माताऐं-बहने एवं पुरूष वर्ग धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ कलश यात्रा में शामिल हुऐ। कलश यात्रा बैंड ढोल बाजे, भक्ती गीतों पर नृत्य के साथ प्रारंभ हुई जिसमें मंदिर में स्थापित होने वाली शिव परिवार की प्रतिमाओं को भी नगर भ्रमण करवाया गया एवं जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
यात्रा सामापन पश्चात मंदिर परिसर में पंचकुण्डिय महायज्ञ हवन का शुभारंभ हुआ जिसमें 09 जोड़ो ने प्रथम दिवस सहभागिता की, प्रथम दिवस में मण्डल स्थापना, मण्डप प्रवेश, गणपति पूजन, पुण्याहवाचन मण्डल पूजन, दशविधी स्थान, जलाधिवास अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधाकर इस परम सौभाग्यमयी अवसर के साक्षी बनकर पुण्य लाभ लेने हेतु आग्रह किया गया है।