कराड़िया महाराज | ग्राम भारती जिला नीमच एवं सरस्वती शिशु मंदिर कराड़िया महाराज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सप्तशक्ति संगम एवं मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रणवाक्षर ॐ, माँ सरस्वती एवं भारत माता के पूजन-अर्चन से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी दीदी (राष्ट्र सेविका समिति विभाग सेवा प्रमुख सेविकाश्रीमती सरोज गांधी दीदी (शाखा संयोजिका),राजेंद्र भट्ट विद्या भारती ग्रामीण शिक्षा जिला नीमच, दर्शन जी गांधी (वरिष्ठ समाजसेवी) उपस्थित रहे। अतिथि परिचय प्रधानाचार्या श्रीमती निशा जैन द्वारा एवं स्वागत सहायक दीदी ज्योति पोरवाल द्वारा किया गया। श्रीमती सरोज गांधी दीदी ने संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ के उद्देश्यों तथा पंच परिवर्तन में से एक “कुटुंब प्रबोधन विषय पर प्रकाश डालते हुए पारिवारिक संवेदनाओं के महत्व को रेखांकित किया। वहीं सुश्रीलक्ष्मी प्रेमाणी दीदी ने पर्यावरण संरक्षण भारत के विकास में महिलाओं का योगदान प्राचीन काल मध्यकाल और आधुनिक काल में भारत की गौरवशाली वीरांगनाओं एवं विदुषी नारियों के योगदान पर प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति द्वारा उत्साहपूर्वक प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया गया। विद्यालय की छात्राओं ने अहिल्याबाई होल्कर, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित विभिन्न सामाजिक भूमिकाओं पर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही मातृ-पितृ को समर्पित नृत्य नाटिका ने सभी को भावविभोर कर दिया। गांव की विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया तथा अंत में मंत्रोच्चार के साथ मातृ-पितृ एवं गुरु पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में मैना कुमावत दीदी भाटखेड़ा का विशेष सहयोग रहा। सरस्वती शिशु मंदिर कराड़िया महाराज परिवार द्वारा उपस्थित समस्त मातृशक्ति एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।