नीमच। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 88 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवएडीएम श्री बी.एस. कलेशएसडीएम श्री संजीव साहू सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।जनसुनवाई में ग्राम जावी के गणपत पिता कन्‍हैयालाल ने आटा चक्‍की स्‍थापित किए तीन माह हो जाने पर भी विद्युत कनेक्‍शन नहीं मिलने और नवीन विद्युत कनेक्‍शन करवाने के अनुरोध पर कलेक्‍टर ने म.प्र.प.क्षेत्र विद्युत कंपनी के अधीक्षण यंत्री को आवेदक को नियमानुसार तत्‍काल विद्युत कनेक्‍शन प्रदान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में खेरमालिया के उंकारलाल मेघवाल ने अपनी खसरा नम्‍बर 1301 की जमीन पर दारू के एक व्‍यक्ति द्वारा जबरन किया गया कब्‍जा हटाकरकब्‍जा दिलाने के अनुरोध पर एसडीएम नीमच व तहसीलदार को मंगलवार को ही मौके पर राजस्‍व टीम भेजकर उंकारलाल को कब्‍जा दिलाने के निर्देश दिए। रावतखेड़ा के शंभुसिहगुजरखेड़ी के नानालालग्‍वालटोली की गीताबाईमुंदडा के नन्‍दलालबघाना के सुभाषनीमच के रूपेन्‍द्रमांगीलालटी.आई.टी.कालोनी नीमच की अनिताउचेड़ की जमुना टेलरसुवाखेड़ा के राजेश नायकधामनिया के दिलीपहरवार की कोशल्‍यामनासा के लखनसिहचौथखेडा की कमलाबाईराजपुरिया के राधेश्‍यामसोनियाना की गीताबाई ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

      इसी तरह डिकेन की घीसीबाईकुचड़ौद की कौशल्‍याबाईनीमच सिटी की गीताबाईग्‍वालटोली की ललिताबघाना की रेखाबाईकुकडेश्‍वर मोतीलालइंदिरा नगर नीमच की पुष्‍पाकंवरजी का खेड़ा देवीलालनिपानिया आबाद केबाबूलालबल्‍दरखा देवरिया के शंकरलालदारू के जमनालालझिरन्‍या के कुतुबुद्धिन,मागंरोल के हरिसिहनीमच की आफियाबाईलाछ के नारायणसिंधी कालोनी नीमच के चंद्रप्रकाश ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।