नीमच।वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट पिछले कई बजटों से बहुत अलग और अत्यधिक महत्व का बजट है जो बहुत ही मनोयोग से अपने विकास की कहानी को लिख रहा है । यह बजट विकसित भारत 2047 का रोड़मेप है। यह बजट सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास को सार्थक करने वाला बजट बनेगा। यह बात नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार ने जिले के प्रतिष्ठित ए ग्रेड प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित बजट पर चर्चा युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जिलाअध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने इस बजट को महिला, किसान, युवा और कमजोर वर्गों को सशक्त करने वाला समरसता वाला बजट बताया। महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री विश्वदेव जी शर्मा ने बजट को भारत को शक्तिशाली, संपत्तिशाली और समृद्धिशाली बनाने वाला बजट बताया। आपने कहा कि इस बजट में दीनदयाल उपाध्याय जी के अंतिम व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखा गया है । भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पार्टी के कर सलाहकार सी ए श्री निलेश पाटीदार ने कहा कि यह लोक लुभावन वाला बजट नहीं वरन दूरगामी बजट है जो ठोस अधोसंरचनात्मक विकास के द्वारा भारत को शक्तिशाली और विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएगा। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य डॉ प्रभावती भावसार ने इसे महिलाओं को सशक्त करने वाला बजट बताया। प्रो आर सी जैन ने कहा कि यह बजट 53 हजार लाख करोड़ का बजट है जिसमें राजस्व की सर्वाधिक प्राप्ति आयकर से होती है और सबसे ज्यादा निवेश सुरक्षा और विकास पर होने जा रहा है । प्रोफेसर संजय जोशी ने इसे सोशल वेलफेयर वाला बजट निरूपित किया जिसमें समाज के वृद्धों, दिव्यांगों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण और उनके जीवन के उन्नयन हेतु अनेक प्रावधान किए गए हैं जैसे मल्टीस्किल्ड केयरगिवर्स, मिशन शक्ति, एस एच ई मार्टस, देश के प्रत्यू 789 जिले में एस टी ई एम हास्टल, मानसिक स्वास्थ्य दिव्यांग कौशल और सहारा योजना इत्यादि। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो सी. पी. पंवार ने कहा कि यह बहुत ही सूझबूझ से बनाया गया अनुभवात्मक बजट है । इसमें केपिटल पूंजी के स्ट्रक्चरल डेवलपमेंट और प्रतिभूति पर विशेष ध्यान दिया गया है । लोग कहते हैं कि लोन लेना देश के लिए अच्छा नहीं है पर वे यह नहीं जानते हैं कि लोन लेना देश और समाज दोनों के विकास के लिए बढ़िया है क्योंकि यह लोन हम अपने ही देश के रिजर्व बैंक से लेते हैं । कार्यक्रम में युवा प्राध्यापक भुनेश अंबानी ने कहा कि यह ओरेंज इकोनोमी वाला बजट है । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दारा सिंह, मोहन सिंह राणावत , लोकेश चांगल संतोष पंजाबी, ललीत ग्वाला, अनुज चौहान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे ।इस अवसर पर जिले का मान बढ़ाने वाली एनसीसी कैडेट पूजा को रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया।