नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में उज्जैन संभाग में प्रथम बार संगीत, संस्कृति एवं नवाचार’’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10 एवं 11 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग, म0प्र0 शासन के तत्वाधान में आयोजित इस विशिष्ट कार्यशाला में प्रथम दिवस पर दो सत्रों में प्रथम मुख्य अतिथि वक्ता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की संगीत विषय की विभागाध्यक्ष डॉ0 पामिल मोदी अपनी संगीत कला एवं ज्ञान से प्रतिभागियों को लाभान्वित करेगी। कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर इन्दौर (म0प्र0) के प्रसिद्ध संगीत शास्त्र प्रस्तोता श्री अभय मानके, अतिथि वक्ता के रूप में तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में संगीत कला की बारिकियों के सम्बन्ध में उत्कृष्ट ज्ञान का प्रदर्शन करके संगीत कला के नवाचार की शिक्षा प्रदान करेंगे। इस कार्यशाला में अभी तक देश भर से लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस कार्यशाला के प्रधान संरक्षक डॉ0 एच.एल. अनिजवाल, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, उज्जैन संभाग तथा संरक्षक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 प्रतिभा कालानी है। कार्यशाला के संयोजक संगीत विभागाध्यक्ष प्रो0 संजय कुमार बिजोलिया एवं सहसंयोजक डॉ0 अमृता सोनी ने सभी संगीत प्रेमियों को इस कार्यशाला में अधिकाधिक भागीदारी करने के लिए अपील की है। मिडिया प्रभारी डॉ. पी सी रांका ने बताया कि प्रथम दिवस पर प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह से ही कार्यशाला का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी होगा ।