नीमच । पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के निर्देशन में यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडग़ुर्जर के नेतृत्व में शहर में लगातार कार्रवाई जारी है। जिसमें बीमा फिटनेस सहित ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। आज दिनांक 8 फरवरी रविवार को पंचोली बस सर्विस पर कार्रवाई की गई। नीमच से मंदसौर रतलाम होकर भाबरा की ओर चलती है आज यह बस छत के ऊपर ओवरलोड करके जा रही थी तभी ट्रैफिक पुलिस नीमच द्वारा बस को रोक कर दस्तावेज चेक किए गए। बस में कमियां पाई गई ओवरलोडिंग पाई गई। जिस यातायात थाने पर खड़ा करके चालानी कार्रवाई की गई व बस पर पर लोड माल को खाली करके बस के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। यातायात टीम में सूबेदार सुरेश सिसोदिया सहायक उप निरीक्षक बृजेश परिहार प्रधान आरक्षक सुभाष परमार प्आरक्षक कृष्ण सैनी प्रधान आरक्षक नाहर सिंह द्वारा बस के विरुद्ध कार्रवाई की गई यातयात पुलिस नीमच द्वारा ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। अतः समस्त वाहन चालकों से अपील की जाती है कि अपने दस्तावेज पूर्ण रखें नियमानुसार ही अपने वाहनों का संचालन करें। यातायात टीम द्वारा अन्य बाहन चालको के विरुदध 17 चालान 10200 समन शुल्क की राशि वसुली गई । अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्टत का अनिवार्य रूप से धारण करे । आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है ।