नीमच। सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ द्वारा बसंत उत्सव मनाया। रविवार दोपहर 3 बजे को एलआईसी चौराहे के समीप स्थित परशुराम महादेव मंदिर पर यह आयोजन किया गया।   जिसमें सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । बसंत उत्सव में संस्कृति के अद्भुत रंग बिखरे । पीले परिधानों और फूलों की सजावट के बीच यह आयोजन किया गया। पारंपरिक नृत्य और गीतों के साथ नारी शक्ति के आत्मविश्वास का हुआ प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही बसंत उत्सव' ने न केवल परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि नारी शक्ति के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक कौशल की एक ऐसी तस्वीर पेश की।
सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मधु चतुर्वेदी ने  समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन मात्र नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे मंचों से महिलाओं के आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि होती है, जो उन्हें सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करती है। उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में रोमांच भर दिया। 
कार्यक्रम में सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या व्यास सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।