नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्‍प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्‍यमंत्री जी की मंशानुसार कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा नैत्र रोगियों की जांच एवं मोतियाबिंद की जांच तथा उपचार के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है।इसी क्रम में संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत शनिवार को रेडक्रास परिसर नीमच में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा विशाल नैत्र रोग जांच मोतियाबिंद जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का 423 रोगियों ने लाभ लिया।

      कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को इस वृहद नैत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का निरीक्षण करव्‍यवस्‍थाओंजांच एवं उपचार कार्य का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने शिविर में सेवाएं दे रहे नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.संगीता भारती एवं मेडीकल कालेज के नैत्र चिकित्‍सकों की टीम से चर्चा कर नैत्र रोगियों की जांचमोतियाबिंद जांच एवं उपचार एवं आवश्‍यकतानुसार चश्‍में वितरण के बारे में जानकारी ली।

      उन्‍होने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद को आगामी शिविरों में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.संगीता भारती के सहयोग के लिए गोमाबाई से नैत्र चिकित्‍सों की सेवाए लेने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने शिविर में नैत्र परीक्षण एवं उपचार के लिए आए वृद्धजनोंनैत्र रोगियों से चर्चा करजानकारी ली। इस शिविर में 423 नैत्र रोगियों द्वारा पंजीयन करवाया। इनमें नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा शिविर में नैत्र रोगियों की जांच कर, 51 रोगी मोतियाबिंद आपरेशन के लिए एवं 266 रोगियों को चश्‍में प्रदान करने के लिए चयनित किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्‍सकों ने 25 रोगी नाखूना, 65 एलर्जीक रोगी एवं 16 अन्‍य नैत्र रोगियों की जांच करउन्‍हें आवश्‍यक दवाईयां वितरित की। इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ ही डॉ.राजेश धाकड़डॉ.अनुराधा व्दिवेदीनेत्र सहायकडॉ. लाखन सिह मौर्य एवं प्रेम पाटीदार आदि ने भी अपनी सेवाएं दी।

      उल्‍लैखनीय हैकि मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत नीमच जिले में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में तहसील स्‍तर पर नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच के लिए नि:शुल्‍क नैत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बतायाकि 9 फरवरी को स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली11 फरवरी को सिविल अस्‍पताल रामपुरा14 फरवरी सिविल अस्‍पताल मनासा16 फरवरी को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र जीरन19 फरवरी को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र रतनगढ़ एवं 21 फरवरी को सिविल अस्‍पताल जावद नि:शुल्‍क नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। डॉ.दिनेश प्रसाद ने अधिकाधिक ग्रामीणों से इन शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आगृह किया है।