नीमच । जेएसजी उड़ान ग्रुप (४०७) नीमच के अध्यक्ष डॉ.एम.एल.जैन के नेतृत्व में ग्रुप पदाधिकारियों, कार्य कारिणी सदस्यों एवं सभी दम्पत्ति सदस्यों के सक्रिय सहयोग से जेएसजी उड़ान ग्रुप सेवा गतिविधियों में अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। सेवा के इसी क्रम में उड़ान ग्रुप नीमच द्वारा नये सत्र के प्रारंभ के प्रथम १०दिनो में ही मानव सेवा के लिए, शीतल जल एवं छाछ.पशुओं के लिए चारा -पानी. एवं पक्षियों के लिए दाना-पानी आदि के छः (६) प्रकल्पों को सफलता पूर्वक संपन्न कर चुका है।
ग्रुप अध्यक्ष डॉ.एम.एल.जैन ने बताया कि आज दि. १०.०४.२५ को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत सकल जैन समाज के जुलूस में सम्मिलित धर्म प्रेमी सज्जनों को भीषण गर्मी के चलते उनके सुखे कंठों को शीतल पेय पदार्थ (नमकीन छाछ ) का वितरण ग्रुप दम्पत्ति सदस्यों के सहयोग से सुचारू रूप से किया गया।
ग्रुप उपाध्यक्ष अनिल बडोला ने बताया कि उक्त सेवा प्रकल्प ग्रुप कार्य कारिणी सदस्य महोदया श्रीमती मंजू - डॉ.एम.एल जैन एवं श्रीमती माया - शोभाराम वीरवाल के सौजन्य से संपन्न हुआ।सेवा के इस कार्यक्रम में ग्रुप के सभी पदाधिकारी, संस्थापक अध्यक्ष, संरक्षक गण, एवं समस्त दम्पत्ति सदस्यों सहित उड़ान संगीनी संस्थापक अध्यक्ष, अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सभी संगीनी सदस्य उपस्थित थी।