जनसेवा मित्रों ने किया लोकसेवा केंद्र द्वारा प्रदाय सेवाओं का प्रचार प्रसार

जनसेवा मित्रों ने किया लोकसेवा केंद्र द्वारा प्रदाय सेवाओं का प्रचार प्रसार

नीमच ।,मुख्‍यमंत्री जनसेवा मित्रों द्वारा नागरिकों को लोक सेवा केंद्र पर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने के लिए स्‍कूली बच्‍चों का सेशन, नुक्‍कड, नाटक, पैंपलेट वितरण, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में जनसेवा मित्रों द्वारा ग्राम पंचायतों में जाकर पैंपलेट वितरित कर, गॉव के मुख्‍य चौराहों पर पैंपलेट चिपका करतथा शासकीय विदयालयों में बच्‍चों का सेशन लिया गया। जिसमें बच्‍चों को लोकसेवा केंद्र की सेवाएं जैसे आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र मूल निवासी  प्रमाण पत्र बनवाने आदि सेवाओं के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गई।