श्री सिंहल करेंगे भारत विकास परिषद वाटिका मे ध्वजारोहण

श्री सिंहल करेंगे भारत विकास परिषद वाटिका मे ध्वजारोहण



नीमच। भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा परिषद द्वारा विकसित भारत विकास परिषद वाटिका मे स्वाधीनता दिवस पर प्रातः9 बजे ध्वजारोहण रिजनल सचिव श्री सुनील सिंहल द्वारा किया जाऐगा । विधायक दिलीप सिंह परिहार, वार्ड पार्षद श्रीमती किरण शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा के आतिथ्य मे सम्पन्न होगा।  शाखा अध्यक्ष डा. मनीष चमडिया, सचिव सुशील गट्टानी, कोषाध्यक्ष पिंटु शर्मा, ने सभी सदस्यों से सपरिवार उपस्थित रहने का आग्रह किया है, जानकारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई