नीमच। नगरपालिका द्वारा रविवार १३ अगस्त को मेरी माटी मेरा देश कायर्क्रम के तहत तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में लायंय पार्क के समीप १०० फिट ऊंचा तिरंगा लगाया । नपा द्वारा आयोजित तिरंगा रैली भारतमाता चैराहा (फोरजीरो) से प्रारंभ हुई। विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चौपड़ा, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि महेन्द्र भटनागर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, भाजपा पदाधिकारी सुखलाल पंवार, सुनील कटारिया, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, नपा सभापति श्रीमती छाया जायसवाल, श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, श्रीमती कुसुम जोशी, धर्मेश पुरोहित आदि अतिथिगणों ने भारतामाता की प्रतिमा के यहां तिरंगा लगाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया।