उदयपुर। उदयपुर में रविवार को करणी सेना की बैठक में फायरिंग हो गई। इसमें श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया को गोली लगी है। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहीं हमले के बाद मौके से भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और धुनाई कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद भूपालपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी दिग्विजय सिंह श्री राजपूत करनी सेना का जिलाध्यक्ष रह चुका है। पद से हटाने को लेकर वह भंवर सिंह से नाराज चल रहा था. आरोपी दिग्विजय सिंह उर्फ भम्मू बठेड़ा मध्य प्रदेश से यह अवैध पिस्टल लेकर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।राजस्थान के उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी गई। उदयपुर पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर कथिततौर पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है। भंवर सिंह को पुलिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह गोली उस समय मारी गई है जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। इस बैठक में राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह भी शामिल थे। इसी बीच मौका देखकर आरोपी ने भंवर सिंह पर गोली चला दी। बैठक में मौजूद कार्यकर्ता और नेताओं को जब इसका भान हुआ तो आरोपी दिग्विजय का तत्काल पकड़ लिया गया और मौके पर उसकी जमकर पिटाई की।