नीमच।मधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी द्वारा एवं नीमच ज़िला प्रभारी नूरी ख़ान व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमराव सिंह गुर्जर की अनुशंसा पर कांग्रेस संगठन को मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व जिला महामंत्री ओम शर्मा को जिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद एवम् वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र मोनू लोक्स को नीमच शहर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।संगठन में ऊर्जावान कांग्रेस जनों की नियुक्ति से कांग्रेस जनों में अपार हर्ष का माहौल है।सभी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।