सकल ब्राह्मण कल्याण समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

सकल ब्राह्मण कल्याण समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा


 आजादी का महत्व समझना होगा: :पं. शैलेष जोशी

नीमच।स्वतंत्रता मिलने के बाद आज सभी देशवासी खुलकर हवा में सांस ले पा रहे हैं, तो इसका पूरा श्रेय स्वंतत्रता सेनानियों को ही जाता है। जिन्होंने दिन-रात एक कर इसके लिए लड़ाई लड़ी। कई तरह की यातनाएं सहीं, तो उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता के दृष्टि से ये दिन बहुत महत्व रखता है। हम सभी को आजादी का महत्व समझना होगा। यह बात सकल ब्राह्मण कल्याण समिति अध्यक्ष शैलेष जोशी ने ध्वजारोहण समारोह के दौरान कही।मंगलवार 15 अगस्त को सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति द्वारा सुबह 10:15 एलआईसी रोड स्थिति  परशुराम वाटिका में ध्वजारोहण रोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सकल ब्राह्मण कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ सचिव श्रीमती मधु चतुर्वेदी ने कहा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए ये स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश को आजाद कराने में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, बालगंगाधर तिलक, सुखदेव, सरदार वल्लभभाई पटेल, गोपाल कृष्ण गोखले, लालालाजपत राय, महात्मा गांधी जैसे अनेक वीरों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि सकल ब्राह्मण कल्याण समिति अध्यक्ष श्री शैलेष जोशी, श्री चंद्रदेव शर्मा,   श्री राजेंद्र पाराशर, श्री दिनेश मेहता थे। संचालन श्री दिलीप शर्मा सचिव ने किया एवं आभार श्री नवलकिशोर शर्मा सहसचिव ने माना।