भारत ने रच दिया इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

भारत ने रच दिया इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के  
नई दिल्ली । भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर पहुंच चुका है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया है। इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं।
पीएम मोदी ने इसरो चीफ से फोन पर बात की
 चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरा देश जश्न में डुबा हुआ है। पीएम मोदी इस वक्त जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए मौजूद हैं। उन्होंने भारतीय मिशन की सफलता पर इसरो को बधाई दी। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग पर इसरो चीफ एस सोमनाथ से फोन पर बात की। उन्हें बधाई दी।
पीएम मोदी- एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ही नहीं दुनिया को इस पल का इंतजार था। आज पूरा देश, हर भारतवासी इस पल का आनंद उठा रहा है। मैं इस उपलब्धि के लिए इसरो और देश के हर वैज्ञानिक को बधाई देता हूं। इसलिए क्योंकि इन्होंने इस पल के लिए वर्षों से इस पल का इंतजार किया है। मैं इस भावुकता से भरे इस पल के लिए देश के 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं। हमारे वैज्ञानिकों के परीश्रम से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक और कहानियां बदल जाएंगे और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी।  
पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतवासी धरती को मां और चांद को मामा बुलाते हैं। बहुत पहले कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के हैं। लेकिन, एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर ।  
आज दिन हर भारतवासी के लिए अविस्मरणीय:  पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन को देश हमेशा याद रखेगा। यह दिन हमे उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करेगा। ये दिन हमे अपने संकल्पों की याद दिलाएगा। यह दिन इस बात प्रतीक है कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती है। एक बार फिर देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के मिशन के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
पीएम मोदी जोहानिसबर्ग से जुड़े
 चंद्रयान-3 की लैंडिंग का वक्त बहुत करीब आ रहा है। इसरो के कमांड रूम में तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो चुकी है। लैडिंग का अंतिम चरण शुरू हो गया है। अभी यान का विक्रम वर्टिकल हो गया। बस 800 मीटर बच गया। उधर, पीएम मोदी भी जोहानिसबर्ग से जुड़े हुए हैं।