नीमच। आगामी 10 सितंबर को मंदसौर की नई कृषि उपज मंडी परिसर में राष्ट्रधर्म ब्राह्मण हितार्थ के उद्देश्य को लेकर एक वृहद ब्रह्म समागम का आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी श्रीमती संगीता शर्मा (संरक्षक परशुराम सेना, अध्यक्ष ब्राह्मण सोशल ग्रुप, संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा) ने देते हुए बताया आयोजन में समाजजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाए । आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल-9479987700 पर संपर्क कर सकते है।